बड़ौत (बागपत)। डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयास से 26 दिसंबर को दिगंबर जैन पालीटेक्निक परिसर में सुबह आठ बजे से साय पांच बजे तक अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियां भाग लेगी और कुशल कर्मियों के साथ-साथ अकुशल कर्मियों का भी चयन किया जाएगा। आठवीं कक्षा या उससे अधिक पढे़ और अच्छा संचार कौशल रखने वाले युवा अपना आधार कार्ड, पांच पासपोर्ट साइज फोटो व बायो-डाटा लेकर पहुंचे।