फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेड़ा कॉलेज में अटल जी जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। तेड़ा गांव में स्थित आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में रविवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में प्रथम दिन भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने बताया कि अटल जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। इसमें भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता और काव्यपाठ होगा। प्रथम दिन हुई भाषण प्रतियोगिता में उर्वशी, अंकित, सोनिया, पिंकी, अनुज, साक्षी आदि ने अटल जी के जीवन पर विचार व्यक्त किये। निर्णायक मंडल ने उर्वशी को प्रथम और अंकित को द्वितीय स्थान दिया। संचालन मा. जयभगवान सिंह ने किया। इसमें प्रताप सिंह, अनीता, रण सिंह, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें