फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग में बसी, बालक वर्ग में सौरम की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तेजस सैनिक एकेडमी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। एकेडमी के डायरेक्टर अरुण कुमार ढाका ने बताया कि समापन पर नौसेना से सेवानिवृत्त कमांडर प्रत्येश गांधी रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल के नियम और सिद्धांतों को बताया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला बसी की टीम ने जीता। उपविजेता बिटावदा की टीम रही। बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर के सौरम क्लब की टीम विजेता रही और तेजस सैनिक एकेडमी द्वितीय स्थान पर। सभी विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इसमें योगेंद्र सिंह, अमित कुमार, राजवीर, बाबूराम, रामबीर प्रधान, चौधरी मनवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें