बागपत। खामपुर लुहारी गांव स्थित केएचआर इंटर कॉलेज में फाउंडेशन के लिए 1.80 लाख रुपये की निधि स्वीकृत की, लेकिन अभी तक निर्माण अधूरा है। सीडीओ ने परियोजना निदेशक को नोटिस जारी कर निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ पीसी जायसवाल को शिकायत की कि साल 2010-11 में पूर्व मंत्री दिवंगत नवाब कोकब हमीद की निधि से दिए गए 1.80 लाख रुपये को केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी गांव में खर्च नहीं किया। विधायक की निधि से स्कूल में मौजूद पूर्व विधायक चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के चारों ओर छोटे से फाउंडेशन का निर्माण कराया जाना था। यहां पर निर्माण कार्य को पूरा नहीं कराया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को नोटिस जारी किया। केएचआर इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि विधायक निधि से स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के चारों को फाउंडेशन के लिए धनराशि स्वीकृत हुई थी। निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है।