फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक होंगे एक ही परिसर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल

Fri, 07 Dec 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के अलीनगर प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से पूछताछ करते डीएम ऋषिरेंद्र कुमार।
विज्ञापन
बागपत। एक ही परिसर में संचालित परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को विलय कर एक स्कूल बनाया जाएगा। ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कराई जा रही है। इनमें कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होगी। बागपत में एक ही कैंपस वाले स्कूलों की संख्या 55 हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव देव प्रताप सिंह ने सूबे के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार की मंशा है कि एक कैंपस में चल रहे स्कूलों को दो संस्था के बजाए एक ही किया जाए। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के विलय के बाद यहां तैनात शिक्षकों में वरिष्ठ को प्रधानाध्यापक पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिले में ऐसे स्कूलों की संख्या 55 हैं। नए शैक्षिक सत्र से इन स्कूलों का समायोजन होगा। बीएसए राजीव रंजन मिश्रा का कहना है कि शासनादेश के अनुसार प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है।

सितंबर की छात्र संख्या बनेगी समायोजन का आधार
बागपत। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के समायोजन का आधार 30 सितंबर की छात्र संख्या को बनाया जाएगा। आरटीई के मापदंड के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन



स्कूलों की प्रबंध समिति भी एक बनेगी
बागपत। समायोजन के चलते दोनों स्कूलों की प्रबंध समिति भी एक बनाई जाएगी। प्रधानाध्यापक समिति के सचिव होंगे। नए शैक्षिक सत्र से पहले यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारियों से मांगे थे प्रस्ताव
बागपत। राज्य सरकार ने इस बाबत सूबे के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद इन स्कूलों के समायोजन का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें