बड़ौत (बागपत)। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ शौर्य दिवस मनाया। युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली रोड पर स्थित शहीद पार्क में शहीदों को नमन किया। इसमें दीपक बामनौली, जय कुमार तोमर, मुकेश तोमर, सुनील मान, नितिन गोस्वामी, पुनीत वर्मा, श्यौबीर सिंह, विशाल, शिवम, कर्णदीप, मनु तिवारी, सूरज, सुनील, अमित मिश्रा आदि रहे।
दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता दुर्गा मंदिर रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए और शौर्य दिवस मनाया। इस अवसर पर विहिप के कार्याध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि हिंदू समाज के लोग जीओ और जीने दो के सिद्धांत को मानते हैं, लेकिन अगर कोई हमारी संस्कृति से खिलवाड़ करेगा, हम उसे माफ नहीं करेंगे। बजरंग दल के जिला संयोजक अमित ने कहा कि अयोध्या में शीघ्र ही राम मंदिर का निर्माण होगा। विहिप के जिला सहमंत्री हरिभूषण उपाध्याय ने कहा कि हिंदू समाज के लोग अगर चाहें तो जिस प्रकार ढांचा ध्वस्त किया उसी प्रकार मंदिर भी बना सकते हैं, लेकिन हम चाहतें है कि शांति एवं सौहार्द के साथ इसका समाधान हो। इसमें पप्पन राणा, धर्मेंद्र, राम कुमार गुप्ता, राजीवर सिंह, पप्पन राणा, राकेश विश्वकर्मा, चमत्कार, धर्मेंद्र, सुनील, अक्षय कुमार, कर्मवीर, अर्जुन, राजीव, शुभम, मनोज, नरेश, रोबिन, देवेंद्र आदि रहे।