फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत क्षेत्र में स्कूली बच्चों को रुबेला के टीके लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुबेला अभियान में वनस्थली पब्लिक स्कूल, इंडियन इंटर कॉलेज आदि कई स्कूलों मेें सैकड़ों बच्चों को टीके लगाएं।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के संजय जैन, अमित जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 1150 बच्चों को टीके लगाएं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने विचार रखे। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। दूसरी तरफ इंडियन इंटर कॉलेज मेें रुबेला टीकाकरण का शुभारंभ डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य, देवेंद्र आर्य, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक और ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक ने संयुक्त रूप से किया। यहां पर 650 बच्चों को टीकाकरण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक के नेतृत्व में किस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल व सेंटर फ्रांसिग स्कूल बिजरौल मेें भी बच्चों को टीकाकरण किया। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, मैनेजर रिनी जार्ज, प्राचार्य सिस्टर जस्सी जास, योगेंद्र शर्मा, अंकित, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें