फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मींटिग लेने के नाम पर लगाया भेदभाव करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ब्लाक मुख्यालय पर आजकल माहौल बदला-बदला नजर आ रहा है, क्योंकि पुराने व नये सचिवों को मीटिंग के लिए अलग-अलग बुलाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों और सचिवों में रोष व्याप्त है। कुछ सचिवों और कर्मचारियों ने बताया कि जब से ब्लाक पर नये सचिवों की तैनाती हुई, तभी से विभागीय अफसरों द्वारा सभी सचिवों की एक जगह बैठक करने के बजाए अलग-अलग ली जा रही है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने भेदभाव का आरोप लगाया। इस संबंध में बीडीओ प्रेमचंद ने कहा जो सचिव पिछले कई साल से काम कर रहे हैं, उन्हें क्षेत्र व काम का अनुभव हो चुका है, लेकिन जिन सचिवों की हाल में तैनाती हुई है, उन्हें अभी काम करने मेें परेशानी हो रही है। इस कारण उन्हें अलग से कई-कई बार बैठक लेकर समझाना पड़ रहा है। भेदभाव जैसी बात नहीं है। सभागार मेें ही सचिवों की बैठक ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें