बिनौली (बागपत)। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जिवाना गुलियान में शनिवार को आरेंज कॉम्पिटेटिव असेसमेंट के तत्वावधान में मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन हुआ, इसमें स्कूल के 102 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने बताया कि ओलंपियाड का मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए जागरूक करना है। परीक्षा इंचार्ज ऋषिपाल सिंह ने बताया कि स्कूल लेवल पर सफल होने वाले प्रतिभागी नेशनल लेवल पर होने वाले प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे। ओलंपियाड में कक्षा पांच से दस तक के 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, जितेंद्र आर्य, नितिन जैन, मोनू राणा, चंद्रवीर सिवाच, शीबा खान आदि रहे।