बड़ौत (बागपत)।
मदर टेरेसा स्कूल में संचालित विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रविवार को बड़ौत और शामली के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला। इसमेें बड़ौत की टीम ने शामली को हराकर जीत हासिल की। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
आयोजित क्रिकेट मैच का उद्घाटन संस्था के चेयरमैन रूपेश राणा, निर्देशिका सविता राणा, विंडसर स्पोर्ट्स कांपलेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान व संचालक अंकित पंवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मैच में टॉस जीतकर बड़ौत के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 40 ओवर में 257 रन बनाएं। इसमें निशांत ने 123, मनीष ने 42, अश्वनी ने 30 व विक्की ने 20 रन का योगदान दिया। शामली की ओर से अजित ने 3, आकाश व नीरज ने 2-2 व आदित्य, सुनील व आकाश ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामली की टीम 209 रन पर सिमट गई। इसमें आकाश ने 69, नीरज ने 24, अजित ने 15 रन का योगदान दिया। बड़ौत की ओर से निशांत नेे 3, मनीष ने 2, विक्की व अश्वनी ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ दा मैच निशांत रहे। अंपायरिंग दीपक और अक्षय ने की। स्कोरर मनीष रहे। विजेता टीम को चेयरमैन रूपेश राणा, निर्देशिका सविता राणा, विंडसर स्पोर्ट्स कांपलेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान व संचालक अंकित पंवार ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।