पिलाना (बागपत)। चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से चल रही जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मैच पिलाना की टीम ने जीता। मुख्य अतिथि ट्रस्ट के चेयरमैन रणवीर चौधरी रहे। उन्होंने विजेता टीम को सम्मानित किया। आयोजक शिवम त्यागी ने बताया प्रतियोगिता में 18 टीम ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला पिलाना की टीम ने 40-30 से रोशनगढ़ की टीम को हराया। यश शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसमें सुधीर दाहिमा, मदनमोहन त्यागी, मोनू त्यागी, दीपक, प्रशांत, अनुभव, विकास, गौरव, अंशित, प्रिंस, सिद्धार्थ, वंशित, पार्थ व जुनैद मौजूद रहे।
एथलेटिक प्रतियोगिता 11 को बड़ौत में
बागपत। जिला एथलेटिक संघ के सचिव जगसोरण सिंह आर्य ने बताया कि जिला स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिता 11 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम बड़ौत में होगी। इसमें 14 से 16 वर्ष की आयु के बालक और बालिका भाग लेंगे। विजेता आंध्रा प्रदेश के तिरुपति में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
चयन समिति का किया गठन
बागपत। उत्तर प्रदेश एम्यच्चोर बॉक्सिंग संघ के महासचिव अनिल कुमार मिश्रा ने ने जिला कार्यकारिणी को अनैतिक गतिविधियों के कारण बर्खास्त कर दी गई है। समिति के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन त्यागी, पवन भार्गव, अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज भीष्म सिंह की चयन समिति बनाई है।
मतदाता जागरूकता रैली निकाली
पिलाना। बालैनी स्थित श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। 18 वर्ष के युवाओं से नई वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए स्कूल में संपंन हुई। प्रधानाचार्य आरती खन्ना ने जानकारी दी।