फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास बनवाने व तालाब खुदावने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ढिकाना गांव के एक पीड़ित परिवार ने आवास बनवाने व तितरौदा गांव के ग्रामीणों ने तालाब की खुदाई कराए जाने की मांग को लेकर तहसील पर प्रदर्शन किया और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना था कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और गत माह लगातार बरसात के कारण उनका मकान भी ध्वस्त हो गया। अब खुले आसमान के नीचे उन्हें जीवन यापन करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाए जाने की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर आंदेालन की चेतावनी दी। इस दौरान अंकिता, विकास, देशपाल, हरवीर, नवीन आदि मौजूद रहे।
उधर, तितरौदा गांव के ग्रामीणों ने तालाब की खुदाई कराए जाने की मांग को लेकर तहसील पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव में दलित बस्ती में स्थित तालाब गंदे पानी से लबालब भरा है, जिस कारण पूरे गांव मेें जल भराव की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान अंकुर, लीलू, मनोज, शाकिर, सुनील, मदन, मोनू, रोहताश, मुस्तकीम, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें