फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में फिर गड्ढ़े, विरोध में रालोद ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद सड़कों पर फिर गड्ढे नजर आने लगे हैं। नया गांव हमीदाबाद में पिछले दिनों ही बनवाई गई सड़क जगह-जगह टूटनी शुरू हो गई है। इससे नाराज रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गांव के बाहर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक मार्ग जाम रहा। रालोद ने कहा कि अगर प्रशासन ने सड़कों की हालत में सुधार नहीं किया तो कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों की समस्या की तरफ प्रशासन और सरकार को ध्यान लगाना चाहिए।
विज्ञापन

बागपत-मेरठ मार्ग की हालत खस्ता हैं। गड्ढों के कारण लोगों का नया गांव हमीदाबाद से गुजरना मुश्किल हो गया है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके विरोध में रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर नाराजगी जाहिर की। नया गांव हमीदाबाद में सड़क पर हुए गड्ढों को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। वाहनों से गिरकर लोगों का घायल होना तो आम है। अब रालोद जनहित के इस मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। रविवार को मंडल महासचिव ओमबीर ढाका के नेतृत्व में कार्यकर्ता नया गांव हमीदाबाद पहुंचे। यहां पर गहरे-गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रह हैं। उन्होंने नारेबाजी कर हंगामा किया। ढाका ने कहा कि इस मार्ग पर कई प्रदेशों के वाहन गुजरते हैं। हादसों का हर समय डर बना रहता है। गड्ढों को बचाने के चक्कर में बाइक सवारों का चोटिल होना आम है। गांव के लोगों को हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेताया कि जल्द मार्ग गड्ढा मुक्त नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया है। इस अवसर पर कंवर पाल हुड्डा, उस्मान, बबलू, दलेल, अमित, योगेंद्र, वीरेंद्र, शौकत, काला, मौसम, युनूस, बाबू वाल्मीकि, जितेंद्र, अशरफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें