अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कस्बे में स्वच्छता अभियान चलाया। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में अध्यापक और छात्र-छात्राओं ने कालेज परिसर में सफाई कर श्रमदान किया। स्वच्छता की विशेषताएं बताई। इस मौके पर अध्यापक मूलचंद, राकेश शर्मा, अजयवीर सिंह, क्रीड़ा अध्यक्ष संजय, विकास मानव, अमित, निगम, पूनम, अनुराधा शामिल रहे। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। इसमें स्टेशन अधीक्षक सन्नी देवल, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, रामभजन, रोबिन मौजूद रहे।