अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। राजस्थान के अलवर से आए बहुरुपिया राज कुमार ने अपनी कला से कस्बावासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार को उसने मैडम का रोल अदा किया। इस रोल ने लोगों ने पसंद किया। राज कुमार ने बताया कि कस्बे में एक सप्ताह तक चलेगा। यहां पर अलग-अलग किरदार निभाएंगा। उसने बताया कि इस कला को उसके पिता, दादा राजा महाराजा के यहां किया करते थे। ब्यूरो