बागपत। बीडीओ खेकड़ा सौरभ राजपूत ने बताया कि सीडीओ पीसी जायसवाल ने पांच ब्लॉक का निरीक्षण किया । इसमें गांवों में हुए विकास कार्यों का ब्योरा और कार्यपूर्ति प्रमाणपत्र मांगे। कोई भी बीडीओ और ग्राम सचिव और ग्राम विकास अधिकारी ने ब्योरा नहीं दें पाए । इसके बाद डीपीआरओ को कार्यपूर्ति प्रमाणपत्र और खर्च की धनराशि का ब्योरा मांगा। अभी तक किसी भी ग्राम सचिव ने कार्रवाई की है। बीडीओ खेकड़ा ने ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम सचिव व ग्राम विकास अधिकारी से कार्य पूर्ति प्रमाणपत्र और खर्च की गई धनराशि के अभिलेख जमा न करने पर नोटिस जारी किया है।