बागपत। क्षेत्रीय सुगम कार्यकर्ताओं की टीम सिसाना गांव में पहुंची। वहां पर एक बच्ची को बिना प्रक्रिया के अपने पास रखा हुआ था। सीडब्ल्यूसी के आदेश के बाद न्यायपीठ के सामने पेश किया। इसके बाद बच्ची को आगरा बाल गृह में भेजने का निर्णय लिया गया। क्षेत्रीय सुगमकर्ता रश्मि और गीता ने बताया कि परिवार के लोगों को आश्वासन दिया है कि कारा वेबसाइट पर उनकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को उन्हें दिलवाने का प्रयास करेंगे।