बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव मेें पंखे का तार लगाते समय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। उसे सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। बिजरौल गांव निवासी मिंटू (24) पुत्र धर प्रकाश की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका एक बेटा है। उसकी पत्नी बच्चे को लेकर मायके गई हुई थी। मिंटू घर पर अकेला था। शनिवार की सुबह मिंटू अपने घर पर पंखे का तार जोड़ रहा था, तभी उसे कंरट लग गया। पड़ोसी उसे लेकर सीएचसी आए, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा।