बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल में दो दिवसीय हाउस पेंटिंग व स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, डायरेक्टर हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य विनय चौधरी व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। ओपी शर्मा ने बताया कि दो दिन तक चली ड्राइंग प्रतियोगिता में पानी बचाओ, प्रदूषण, स्वच्छता, माता-पिता के योगदान आदि विषयों मेें पेंटिंग बनवाई गई। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में चेयरमैन हंस कुमार जैन ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इनमेें रविंद्र पंवार, एकता चौधरी, कल्पना चौधरी, किरण पाल, कपिल चौहान, विक्की, राबिन, यूएस राणा, रीना उपाध्याय, तृप्ता, इशिका, अजय राणा, पूजा शामिल रहे।