फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मैच अभिनव और मोहिनी की टीम ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का दूसरे दिन समापन हुआ। शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच रेड हाउस के तरुण और येलो हाउस के युगराज के बीच खोला गया, जिसमें तरुण ने 12-10, 9-11, 11-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में ब्लू हाउस के अभिनव ने रेड हाउस के तरुण को 11-5 और 12-10 से हराया। बालिका वर्ग के प्रथम सेमी फाइनल में ब्लू हाउस की मोहिनी ने ब्लू हाउस की ही राफिया को 11-9 और 11-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल में येलो हाउस की परी ने ब्लू हाउस की नुपुर को 11-4 और 11-7 से हराया। फाइनल में ब्लू हाउस की मोहिनी ने येलो हाउस की परी को 11-9, 6-11, और 11-3 से पराजित किया। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पीटीआई राजीव, सुमित, प्रदीप, बबलेश, संजय, कृष्ण, मीनाक्षी, बबीता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें