बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल में स्कूली बच्चों ने कंप्यूटर विज्ञान मेें नवीन तकनीक के प्रयोग कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के कंप्यूटर विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर से बातचीत की।
बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, ऋषभ जैन, हिमांशु जैन ने किया। उन्होंने कहा वर्तमान समय में बच्चों को विज्ञान और कंप्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक है। इसके बाद छात्रों ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के कंप्यूटर विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पॉल स्वेंसन से बातचीत की। बच्चों ने उनसे विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम प्रबंधन की जिम्मेदारी विकास शर्मा और ओपी शर्मा ने संभाली। प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार और उपप्रधानाचार्य अनुज कुमार सक्सेना ने छात्रों के इस कार्य की सराहना कर मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें छात्रा श्रुति वशिष्ठ, करीम कुरैशी, वंशिका, सिद्धांत, जयंत, सागर, लक्ष्य आदि मौजूद रहे।