बड़ौत (बागपत)।
विजयी भव क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शनिवार को एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें विजयी भव क्रिकेट एकेडमी ने बीएसएम क्रिकेट एकेडमी शामली की टीम को हराकर मैच जीता। बाद में विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एकेडमी के चेयरमैन सतीश मान और कोच सुधीर आर्य ने संयुक्त रूप से किया। मैच मेें टॉस जीतकर विजयीभव क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर मेें 294 रन बनाएं। इसमें आकाश 45, जावेद 38, अभय 28 और अकदश ने 19 रन का योगदान दिया। जबकि बीएसएम के गेंदबाज रोहित, जीत और राहुल ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसएम की टीम मात्र 169 रन पर ही सिमट गई। इसमेें बल्लेबाज रोहित 40, राहुल 38, रवि 21 और फिरोज ने 18 रन का योगदान दिया। जबकि विजयीभव के गेंदबाज जावेद ने 4, आकाश ने 3 और माधव, वंशुल और अकदश ने एक-एक विकेट चटकाया। इसमें मैन ऑफ दा मैच जावेद को चुना गया। अंपायरिंग कुलदीप और अमित ने की। जबकि स्कोरर मुकेश रहे। विजेता टीम को चेयरमैन सतीश मान और कोच सुधीर आर्य ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।