फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत-बिनौली बीडीओ ने दी गलत रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिनौली और बागपत बीडीओ ने मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान की गलत रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी। सीडीओ चांदनी सिंह ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर खुदाई के लिए तालाबों का चयन किया गया था, जिसका एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को दिया गया है। बागपत में सिसाना और संतोषपुर, बिनौली में कनवाड़ा, पुसार, हिम्मतपुर सूजती, इदरीशपुर, आदमपुर गांव में तालाब का चयन कर खर्च की जाने वाली धनराशि से उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देकर अवगत कराया था। बागपत, बिनौली बीडीओ ने अपने स्तर से चयनित तालाबों के नाम और प्राक्कलन में फेरबदल कर लिया जबकि पूर्व में चयनित रिपोर्ट संयुक्त आयुक्त को भेजी जाती है। सीडीओ चांदनी सिंह ने दोनों बीडीओ से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा कि किन परिस्थितियों में उन्होंने झूठी और फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। चेतावनी दी संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन


दोबारा इनकी दी गई रिपोर्ट
दोबारा दी गई सूची में बागपत ब्लॉक से सिसाना को यथावत रखते हुए तालाब का प्राक्कलन में बदलाव करते हुए रिपोर्ट दी। वहीं बिनौली ब्लॉक में रंछाड़ गांव का चयन करते हुए अपनी रिपोर्ट दी गई। जिस कारण सीडीओ चांदनी सिंह ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें