दोघट (बागपत)।
युवराज आरचरी एकेडमी दोघट में आयोजित समारोह में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज वासु, सिल्वर पदक विजेता खुशी गोस्वामी, कांस्य पदक विजेता सलोनी, खुशी, लक्ष्य, साहिल और हर्ष को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैैन अमित राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खेल की भावना से ही खिलाड़ी को खेलना चाहिए। इस अवसर पर आल इंडिया आरचरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पंवार एडवोकेट, डायरेक्टर दीपक कुमार, कोच सत्यदेव, रामभरोसे लाल भाईजी, हरवीर सिह पूर्व चेयरमैन, मास्टर महीपाल, ब्रजपाल सिंह दरोगा, जगबीर सिंह, उपेंद्र, सचिन जैन, महावीर सिंह, कुलदीप सिंह, सतबीर, प्रवेश, तेजपाल, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।