फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने बेचने वाली है सरकार : शौकेंद्र तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा नेता एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर ने कहा कि किसान दुखी हैं। छपरौली पुल के निर्माण के लिए उद्घाटन किया जा चुका है लेकिन इस पर अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है। भाजपा नेताओं को ही नहीं पता कि हाईवे कितने लेन का बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सांसद बयान दे रहे हाईवे दस लेन का बनेगा, वहीं एनएचएआई के अफसर इसे चार लेन का बता रहे हैं। यह नहीं पता कि अफसर सही बोल रहे हैं या नेता। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध रेत खनन हो रहा है। जब से खनन शुरू हुआ है, तब से रॉयल्टी जमा नहीं की गई। नियम विरुद्ध रात में मशीनों से खनन किया जा रहा है। जिले में गन्ना किसान दुखी है। पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान अब तक नहीं हुआ, इस साल की कोई गारंटी नहीं है। गन्ना माफिया सक्रिय हैं, मिलों में बाहर का गन्ना खरीदा जा रहा है। डेढ़ साल पहले छपरौली पुल का हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ शिलान्यास किया गया था, आज तक निर्माण नहीं हुआ। तो हाईवे कैसे बन पाएगा। ये सपने बेचने वाली सरकार है। एडवोकेट विजयपाल तोमर, डब्बू चौहान, राजीव प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें