बड़ौत (बागपत)।
अर्जुनपुरम कॉलोनी में रालोद सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में गन्ने का भुगतान न करने और सामान्य जाति का गन्ना मिल द्वारा न लेने पर आक्रोश जताया। इसमें वक्ताओं ने कहा यदि गन्ने का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो ेआंदोलन शुरू होगा।
नगर के प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौदान सिंह तोमर ने कहा कि किसान की हालत दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। एक ओर गन्ने का भुुगतान नहीं मिल पा रहा है। वहीं मिल सामान्य प्रजाति का गन्ना मिल में आपूर्ति करने के लिए पर्ची नहीं दे रहा है। वहीं सरकार लगातार बिजली की दरों में किसानों को परेशान करने का काम कर रही है। सरकार के प्रतिनिधि ही सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सरकार किसान विरोधी है। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। यह हाईवे कांग्रेस की देन है। दिल्ली- सहारनपुर हाईवे भी सरकार आए दिन बयानबाजी कर हवा में बना रही है। बागपत जनपद सरकार की उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। बैठक में कहा यदि गन्ने का भुगतान और बढ़ी बिजली दरों की मांग पूरी नहीं होती तो किसान कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। इसकी अध्यक्षता ओंकार सिंह आर्य ने की इसमें तेजपाल सिंह, कुलदीप, अरविंद, रविंद्र, सत्यपाल, राहुल, मंजूर अहमद, कृष्णपाल, राजबीर प्रधान, बबली आदि रहे।