फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो शिविर का धूमधाम से समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक महाविद्यालय की रासेयो द्वितीय इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर में सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने ईश-वंदना, रासेयो गीत व लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी। द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता डॉ. अशोक कौशिक और विशिष्ट अतिथि डॉ. ओमवीर सिंह रहे। डॉ. साधना तोमर ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। लक्ष्मी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कोमल और मोनिका ने हास्य नाटिका की प्रस्तुति दी। तनु, फरहीन और सोनम ने मेरा नौ डांडी का बिजणा की प्रस्तुति दी। शिविर को सफल बनाने में आरती तोमर, सीमा, विनोद भारद्वाज, राज कुमार, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. देवेश गुप्ता, डॉ. निर्मला, डॉ. अलका, डॉ. अरविंद त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें