फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण दिलाने वाली पार्टी को देंगे समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) एवं राष्ट्रीय निषाद एकता के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे और विभिन्न समस्याओं को धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा मछुआरों सहित देश को आजाद कराने वाले वंचित समाज के लोगों की संख्या 60 प्रतिशत हैं। निषादों के खड़ा होने के बाद जिन्हें अब तक सत्ता का सुख नहीं मिला है, वे सभी निषाद पार्टी के विचारों से सहमत हैं। पार्टी ने पहली बार उप्र के 2017 विधानसभा चुनाव में लगभग 6 लाख वोट हासिल किए। एक सीट पर चुनाव जीता और दर्जनों सीटों पर दूसरे स्थान पर रही। लोकसभा उप चुनाव में जो पार्टी आरक्षण व अधिकार देने की बात करेगी, उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। धरने के माध्यम से चेतावनी दी वैसे भाजपा राम का नाम लेती है, पर निषाद राज का नाम नहीं लेती है, जबकि निषाद राज राम से बड़े थे। उन्होंने ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इनमें सुभाष चंद कश्यप, सुरेश कश्यप, नरेंद्र, हरपाल, ओमपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें