शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
बड़ौत। नगर के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन रखकर पाक की गोलीबारी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार से पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने की मांग की।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में हुई सभा में संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डा. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिक दिन-रात अपनी जान हथेली पर रखकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं। तभी हमारा देश सुरक्षित है। उन्होंने पाक की गोलीबारी से शहीद हुए जवानों के परिवारों को अधिक से अधिक आर्थिक मदद देने और पाक को करारा जवाब देने की मांग की।
सभा में सुषमा, प्रियंका, आरती, डा. आशीष पंवार, प्रदीप शर्मा आदि शामिल रहे।
जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा एवं निर्देशिका शरण शर्मा ने कहा कि यदि पाक को जवाब नहीं दिया गया तो उसका हौसला और बढ़ेगा। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई। सभा में उपप्रधानाचार्य अरुण शर्मा, रुपाली सैनी, भारती, ज्योति, प्रियंका, साक्षी शामिल रहे।
उधर, ग्रीन फील्ड स्कूल मेें डायरेक्टर हर्षवर्धन एवं प्रधानाचार्य अर्जुन ने कहा कि भारतीय जवानों की शहादत के बदले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब जरूरी है। सभा में आरती, जानू, अवंतिका, सुरभि, शिखा, कार्तिका, शिया, संगीता आदि मौजूद रहे। उधर, किडजी प्ले स्कूल में प्रबंधक योगेश गुप्ता, निर्देशिका ममता गुप्ता ने भी श्रद्धांजलि दी।