फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों तक पहुंचे सरकार की योजनाएं: धामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जाना चाहिए। अधिकारी योजना की सही जानकारी लोगों को दें। यूपी देश का सबसे बड़ा और अनेकता में एकता का संदेश देने वाला प्रदेश है।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा रही। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। जब गरीब को रोटी, कपड़ा और मकान की कमी नहीं होगी तो निश्चय ही समाज और राष्ट्र का विकास होना निश्चित है।
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के उदय व विकास के लिए प्रयास कर रही है। सरकार ने हर वर्ग और किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। प्रदेश का इतिहास गौरवशाली है। प्रदेश आर्थिक रुप से तभी आत्मनिर्भर होगा जब हम स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण और उपयोग करेंगे। एसपी जयप्रकाश सिंह, सीडीओ चांदनी सिंह, एडीएम लोकपाल सिंह, सीएमओ सुषमा चंद्रा, डीएफओ अरुण कुमार, डीडीओ हुब लाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, बीएसए योगराज सिंह, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार मौजूद रहे। समारोह में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की अतिथियों ने सराहना की।
विज्ञापन


डीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पाए अफसर
बागपत। उत्तर प्रदेश दिवस पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन और कृषि विभाग ने स्टॉल के जरिए जानकारी दी। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने अलग-अलग स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों से सवाल पूछे, जिनका उत्तर नहीं मिला।

मंत्री और विधायक के नाम के बने शिलापट
बागपत। उत्तर प्रदेश दिवस पर लाखों की लागत से बनने वाली योजनाओं का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने किया। किसान कल्याण केंद्र का निर्माण होना है, जो 80-59 लाख में तैयार होगा। पुलिस लाइन और खेकड़ा में होने वाले आवास और बैरेकों के निर्माण का लोकार्पण भी है। इन योजनाओं का शिलान्यास कराने के लिए बड़ौत विधायक केपी मलिक और जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल के नाम के शिलापट बनवाए गए, लेकिन दोनों ही कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

आमजन की नहीं दिखी सहभागिता
बागपत। उत्तर प्रदेश दिवस का जिला स्तरीय आयोजन सिर्फ अधिकारियों तक ही सिमटकर रह गया। कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारी और मीडियाकर्मी ही मौजूद थे। आमजनों की संख्या न के बराबर रही। स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बुलाया गया। स्टॉल भी दिनभर सूने ही नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें