फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोक भी जाति छोटी-बड़ी नहीं होती- विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बरवाला गांव स्थित हरिजन चौपाल में स्वर्गीय रतन सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर रतन ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गरीबों को कंबल, दवाइयां और बच्चों को स्वेटर बांटे गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम रतन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोई भी जाति छोटी या बड़ी नहीं होती बच्चाें को अपने मन में हीन भावना नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने डा. भीमराव अंबेडकर का उदाहरण भी दिया। कहा कि आदमी कर्म से छोटा या बड़ा बनता है। इस मौके पर ट्रस्ट के दिनेश काठिया व देवेंद्र काठिया और विधायक ने गरीबों को कंबल, स्वेटर वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया। संचालन दिनेश ने किया। इसमें सुभाष चौहान, मुनेश, राहुल प्रधान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें