फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सफाई का जायजा लेगी सर्वेक्षण की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्र सरकार की सर्वेक्षण की टीम बृहस्पतिवार को शहर में पहुंचेगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित है। पहले दिन नगर पालिका में अभिलेखों की जांच करेगी, इसके बाद शहर का निरीक्षण सफाई व्यवस्था का जायजा और लोगों से सफाई के बारे में जानकारी लेगी। भारत सरकार की ओर से स्वच्छता के लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसमें देशभर के 4041 शहर हैं। प्रत्येक शहर में केंद्र सरकार से नामित सर्वेक्षण की टीम जांच पड़ताल करेगी। इसके बाद शहरों को अंक दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को बागपत शहर में सर्वेक्षण की टीम पहुंचेगी। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि टीम करीब 10 बजे नगर पालिका पहुंच जाएगी। सबसे पहले अभिलेखों की जांच करेगी। इसके बाद शहर में घूमकर सफाई व्यवस्था की जांच पड़ताल करेगी। लोगों के लोगों से साफ-सफाई के बारे में जानकारी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें