बागपत। नैथला गांव स्थित आरएन पब्लिक स्कूल में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियां बच्चों ने प्रस्तुत किए। विद्यालय में भंडारे का आयोजन किया । इसके अलावा 31 किलो का केक काटा। प्रधानाचार्य प्रवीण त्यागी ने बच्चों को भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।