फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा इस्लामपुर में सरकारी जमीन से निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेड़ा इस्लामपुर में एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में एंटी भूमाफिया टीम ने बंजर भूमि पर किए निर्माण को ध्वस्त कराया। खाद के गड्ढे की जमीन को खाली कराई। जिस पर गांव का कूड़ा एकत्र होगा। चेतावनी दी कि दोबारा से कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एंटी भूमाफिया टीम, एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह के नेतृत्व में इस्लामपुर पहुंची। सरकारी अभिलेख में दर्ज बंजर भूमि की पैमाइश की । जिस पर गांव के एक व्यक्ति ने जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया था। आधे पर बाउंड्री कर निर्माण किया हुआ था और आधे पर खेती की जा रही थी। कानूनगो रोहित तोमर ने बताया कि जेसीबी से पैमाइश के बाद जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जो निर्माण किया हुआ था उसको ध्वस्त कराया। गड्ढे करवा दिए। वहीं चेतावनी दी दोबारा से जमीन पर कब्जा किया कानूनी कार्रवाई होगी और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा खाद के गड्ढे के जमीन को भी खाली कराई। जिसका इस्तेमाल गांव का कूड़ा-कचरा डालने के लिए किया जाएगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कि सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इसमें लेखपाल विनोद शर्मा, रवि, सुशील कुमार शर्मा और संजीव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें