फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का समापन
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बड़ौत मेडिसिटी हास्पिटल के तत्वावधान में गांगनौली गांव मेें चल रहे तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर सैकड़ों मरीजों की जांच की गयी। समापन अवसर पर शिविर का शुभारंभ निदेशक डॉ. मनीष तोमर, डॉ. निखिल धामा और प्रदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों को लगाने का उद्देश्य गरीब मरीजों का नि:शुल्क इलाज करना है। शिविर मेें डॉ. निखिल धामा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल वर्मा, मेडिसन डॉ. शोभित तोमर ने नाक, कान, गले से संबंधित मरीजों की जांच की। हड्डी रोगों को नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया गया। डॉ. शोभित तोमर ने ब्लेड प्रेशर, शुगर और दिल से संबंधित 140 मरीजों की जांच की। समापन अवसर पर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. मनीष तोमर, प्रदीप शर्मा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें