लक्ष्य पब्लिक स्कूल में 2012 से 2017 के इंटर पास छात्र-छात्राओं की हुई बैठक विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को सांझा किया। लग्न से पढ़ाई और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित किया।
हाईवे स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल में रविवार को हुई बैठक में 2012 से 2017 तक के इंटर पास करने वालों विद्यार्थियों को आमंत्रित किया । इसमें उन्होंने अपने अनुभावों को बताया अनुशासन में रहकर उन्होंने विद्यालय से सभी कक्षाएं पास की है। हमेशा शिक्षकों का आदर किया और पढ़ाई के समय पढ़ाई और खेलकूद के समय उस पर ही अपना ध्यान केंद्रीत किया। परीक्षा के समय शिक्षकों की ओर से दिए टिप्स और अपनी मेहनत से एग्जाम को पास किया । उन्होंने छात्र-छात्राओं को गुरुओं का सम्मान और अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के चेयरमैन बीके शर्मा ने कहा स्कूल में पहली बार पूर्व के छात्रों का अनुभव साझा किया है जो अच्छी पहल होगी। इसमें प्रधानाचार्य रुचिरा, हरीश, जग पाल मलिक, अमित गुप्ता, गीता, प्रशांत, श्रुति, शांति जीत, पूर्व छात्रों में शालू कौशिक, विनीत त्यागी, अंकित सिंह, शाकिर, आंचल भारद्वाज, मेघा चौहान, सपना शर्मा आदि रहे।