दोघट (बागपत)। दाहा गांव में जनहित ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर उच्चाधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महक सिंह राणा ने कहा कि भैंसाना, मलकपुर और किनौनी चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये गन्ना भुगतान बकाया है, लेकिन सरकार बकाया भुगतान नहीं दिला रही है। भुगतान न होने के कारण किसान परेशान हैं। सरकार चीनी मिल मालिकों से साठगांठ कर किसानों का शोषण कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस समस्या को लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल उच्चाधिकारियों से मिलेगा और बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग करेगा। इसमें राज कुमार सिंह, देवेंद्र, रण सिंह, धीरज, अनुज, समर पाल, सुधीर, ब्रजपाल आदि रहे।