फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के अरुण ने 1600मीटर दौड़ जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें बिजनौर के अरुण कुमार ने 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर और सत्यप्रकाश चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर आदि जनपदों से आए धावकों ने भाग लिया। टीकरी-दोघट मार्ग पर दौड़ रविवार को हुई 1600 मीटर दौड़ में बिजनौर के अरुण कुमार ने प्रथम , श्याम गढ़ी शामली के रितेश कुमार ने द्वितीय और रुहाना मुजफ्फरनगर के विकास कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इस मौके पर रालोद छात्र सभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव बालियान, अमित सोलंकी, पंकज तोमर, सचिन राणा, शुभम पंवार, मास्टर जमशेद अली, भीम पंवार, विकास, गौरव, शैलेंद्र, सौरव, अंकुर, गोपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें