बागपत। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज और राष्ट्रीय आर्य एवं योग्यता आधारित परीक्षा हुई। इसमें 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि रविवार को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा कराई । इसमें 105 छात्राओं का पंजीकरण कराया, इनमें से 96 उपस्थित रहे और नौ ने परीक्षा छोड़ी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 14 बच्चे पंजीकृत हुए थे, इनमें 11 ने परीक्षा से उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया परीक्षा के दौरान छात्रों को कोई परेशानी नहीं होने दी गई। परीक्षा का संचालन पर्यवेक्षक बिमलेश, प्रभारी मुकेश राज शर्मा, रामकुमार, संदीप जैन, अनुपमा चौहान और पंकज का सहयोग रहा।