फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बंदी को लेकर लुहारी में महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छछरपुर गांव में शराब बंदी को लेकर रविवार को आयोजित पंचायत में दर्जनों गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत में उप्र में पूर्ण रूप से शराब पर पाबंदी लगाने की मांग उठाई गई । पंचायत में शामिल लोगों ने इसका समर्थन किया।
इस पंचायत की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने की। संचालन गौरव ने किया। पंचायत में ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा वर्तमान समय में युवा गलत संगति में पड़कर शराब और नशे का आदी बन चुका है। शराब की गलत आदत के चलते युवा महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करते हैं। जुआ खेलते है। उन्हें न तो अपने सम्मान की चिंता है और न ही अपने परिजनों और रिश्तेदारों की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में शराब बंदी, महिलाओं का उत्पीड़न रोकने, दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या सहित अन्य सामाजिक बुराइयों पर चर्चा की । शराबबंदी को लेकर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का भी निर्णय लिया । पंचायत में लोगों ने कुप्रथा पर रोक लगाने के लिए समर्थन दिया। इस दौरान यज्ञ भी हुआ। इसमें महिपाल, वीरेंद्र, नरेंद्र, मांगेराम, दयानंद, रणधीर, देवेंद्र, सतीश चौधरी, मांगेराम, धर्मेंद्र, राजपाल प्रधान, सुधीर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें