बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान गांव में रविवार को आयोजित बैठक मेें रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी की गिरफ्तारी पर रोष जताया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि बिजनौर में पुलिस टॉर्चर से मारे गए किसान जसंवत सिंह राठी के परिजनों को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सांत्वना देने जा रहे थे। जिन्हें मेरठ मेें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने जयंत चौधरी की गिरफ्तारी पर कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में आपातकाल जैसे हालात उत्पन्न कर दिए हैं। भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल होती जा रही है। किसान बकाया गन्ना भुगतान व अन्य समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रालोद से भय खा रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। अध्यक्षता महाशय ओमपाल सिंह व संचालन ब्लाक अध्यक्ष कपिल सौलंकी ने किया। बैठक मेें रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई। सूरज सोलंकी, प्रवीण वालिया, योगपाल तोमर, जसवीर पंवार, बिजेंद्र सिंह, नीरज सोलंकी, सुदेशपाल, दीपक, राजपाल, यज्ञदेव, मोहित, सतेंद्र, संजय, अखिल, प्रवेश शामिल रहे।