बड़ौत (बागपत)। कोचिंग कर बाइक से अपने गांव बरवाला जा रहे एक छात्र को बावली गांव के पास एक कार टक्कर मारकर भाग गई। घायल सचिन पुत्र लक्ष्मण शनिवार की देर शाम बड़ौत में कोचिंग कर बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह बावली-बरवाला मार्ग पर पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी का चालक उसे टक्कर मारकर भाग गया। वहां से गुजर रहे लोग उसे लेकर उसे सीएचसी पहुंचे जहां से उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल छात्र के पिता लक्ष्मण ने अज्ञात पिकअप कार चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस गाड़ी का पता लगाने में जुटी है।