फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान के लिए आंदोलन शुरू करेगा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर गन्ना किसानों की पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया बकाया गन्ना भुगतान के लिए आंदोलन शुरू किया जाएगा और चेतावनी दी यदि नये पेराई सत्र में साढ़े तीन सौ रुपये प्रति कुंतल से कम भाव पर मिलों को कतई गन्ना नहीं देंगे।
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने सरकार व गन्ना मिल मालिकों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा अब किसानों के सब्र का बांध टूटने वाला है। किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने पर शीघ्र ही गन्ना मिलों के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा। इस बार किसान 350 रुपये प्रति कुंतल से कम भाव पर किसी भी कीमत पर मिलों को गन्ना नहीं देंगे। सरकार मिलों को घाटे में बताकर जो मिलों का पक्ष ले रही है उसे किसान भली भांति जानता है। किसान एकजुट होकर अपना हक मांगना जानता है। उन्होंने कहा मलकपुर, किनौनी, भैसाना चीनी मिलों पर किसानों का बकाया भुगतान सरकार नहीं दिलवाना चाहती है। सिर्फ किसानों को गुमराह कर वोट बैंक बटोरने तक ही सीमित रखना चाहती है, लेकिन किसान अब चुप्पी साधकर नहीं बैठेगा। अपने हक की लड़ाई लड़ेगा। समस्या का समाधान न होने तक मिलों को कतई गन्ना नहीं दिया जायेगा। पंचायत की अध्यक्षता रामनिवास ने की। संचालन धर्मेंद्र राठी ने किया। इसमें देवी सिंह, जसवीर, प्रवेंद्र मुखिया, कुलदीप तोमर, अरविंद, इकबाल, राजपाल, देवेंद्र प्रधान, मनोज प्रधान, बिट्टू प्रधान, अमरपाल, गौरव, राजेंद्र चौधरी, कृष्णपाल, रामफल, विरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें