फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलड़ी के पांच घरों में नहीं है शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। सांसद के गोद लिए गांव पलड़ी को ओडीएफ करने के लिए अधिकारी गांव में पहुंचे और उन्होंने खुले में शौच करने जा रहे लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक एमएम पटेल के नेतृत्व में बीडीओ बिनौली हनुमान प्रसाद, पंचायत राज विभाग के जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल, एडीओ पंचायत सतेंद्र, प्रवेंद्र सैकेट्री, अनिल वर्मा आदि अधिकारी बुधवार सुबह पांच बजे गांव में पहुंचे। उनके साथ ग्राम प्रधान सतीश व अन्य ग्रामीण भी रहे। महिलाओं व पुरुषों को खुले में शौच की हानि की जानकारी दी और अपने घर में शौचालय में शौच करने के लिए प्रेरित किया। बीडीओ बिनौली ने बताया कि पांच घरों में शौचालय नहीं है। एक सप्ताह में इन घरों में शौचालय का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें