बड़ौत (बागपत)।
गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर का शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से समापन हो गया। इस मौके पर बाबा रामदेव के गुरु भाई स्वामी कर्मवीर सिंह ने शिविर मेें आए सैकड़ों साधकों को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने लंबी आयु और स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी कर्मवीर सिंह, भाजपा नेता व प्रबंधक डा. पुष्पेंद्र तोमर, डायरेक्टर कपिल तोमर व डा. अजय तोमर ने फीता काटकर किया। स्वामी डा. कर्मवीर ने कहा कि केवल खाना-पीना हमारे जीवन का लक्ष्य नहीं है। वरन मोक्ष मुक्ति प्राप्त करना ही जीवन का लक्ष्य है। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग विधा को मानव जीवन के कल्याण के लिए सृजित किया। जो मनुष्य अपने जीवन मेें योग को आत्मसात कर लेता है, उसका कल्याण संभव है। भाजपा नेता डा. पुष्पेंद्र तोमर व कपिल तोमर ने कहा कि योग की धारा आज पूरे विश्व में बह रही है।
इस अवसर पर योगाचार्य स्वामी डा. कर्मवीर सिंह ने शिविर में आए साधकों को लंबी आयु और स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया। उन्होंने शिविर में आए अनेकों बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को बीमारी दूर करने के लिए औषधि भी बताई। अंत में मुख्य अतिथि स्वामी डा. कर्मवीर सिंह का कॉलेज की प्रबंध समिति के डा अजय तोमर, कपिल तोमर व डा. पुष्पेंद्र तोमर ने शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शिविर को सफल बनाने में डा. अमित खोखर योगेश पंवार, प्रमोद तोमर, संजीव चौहान, आलोक, दीपक, अजय सोलंकी, धर्मेंद्र, विजय, नितिश, प्रशांत, सचिन वत्स, नितिन चौधरी, अंकुर जैन, रालोद नेता अश्वनी तोमर, अजय जैन, अंकित दांगी का योगदान रहा।