फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण की तैयारी में जुटे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सिंचाई विभाग कार्यालय कोताना रोड पर मंगलवार को बाढ़ नियंत्रण को लेकर एसडीओ ने अवर अभियंताओं की बैठक ली। इसमेें उन्होंने अवर अभियंताओं को यमुना किनारे गांव में पहुंचकर बाढ़ चौकियां का निरीक्षण करने, प्रधानों और स्थानीय व्यक्तियों के नंबरों की लिस्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीओ राजेंद्र सिंह ने अवर अभियंताओं की बैठक ली। एसडीओ ने अवर अभियंताओं को बताया कि टांडा से सुभानपुर तक 57 किमी तक यमुना किनारे बसे गांवों में 15 जून से 15 अक्टूबर तक बाढ़ आने की प्रबल संभावना बनी रहती है। पहले भी कई बार बाढ़ से यमुना किनारे बसें गांवों में काफी नुकसान हो चुका है। प्रशासन भी इसके लिए अलर्ट रहता है। इसलिए हर बार यमुना के किनारे बाढ़ नियंत्रण को लेकर बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी जाती हैं। लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जाता है। उन्होंने उन्हें मौके पर पहुंचकर यमुना किनारे बसे गांवों के प्रधानों सहित पांच गणमान्य लोगों के नंबरों की लिस्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अवर अभियंता वीरपाल पंवार, विकास कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें