बागपत। जिले के 350 होमगार्ड दूसरे जनपदों में होने वाले लोकसभा के चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए रवाना हो गए हैं। सभी को चुनाव के दौरान कैश लेस उपचार का लाभ मिलेगा। जिला होमगार्ड कमांडेंट नीता भारतीय ने ब्रीफिंग के बाद रवाना किया। उन्हें ड्यूटी से अवगत कराया।
अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान से शनिवार को अन्य जनपदों में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव कराने के लिए जिले से जिला होमगार्ड कमांडेंट नीता भारतीय ने जिले के 350 होमगार्डों को अन्य जनपदों में चुनाव कराने के लिए रवाना किया। उन्हें उनकी ड्यूटी से अवगत कराया। ब्रीफिंग के माध्यम से जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने बागपत लोकसभा में चुनाव को शांतिपूर्ण कराने में योगदान दिया है, उसी प्रकार अन्य जनपदों में भी अपना योगदान देंगे। आगरा, संभल, कन्नोज, फतेहपुर, जौनपुर, चंदौली जनपदों में चुनाव कराना है। उन्हें जानकारी दी कैश लेस उपचार की सुविधा दी जाएगी। सात चरणों तक उन्हें चुनाव कराना है।