फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की टीम गांव में घुसी तो बना लेगें बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव मेें शनिवार को ऊर्जा निगम के खिलाफ पंचायत हुई, इसमें निर्णय लिया कि यदि गांव में ऊर्जा निगम की टीम घुसी तो उसे बंधक बना लिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता दीपक ने की। संचालन रूपेश ने किया। पंचायत में बावली, मलकपुर, छछरपुर, गूंगा खेड़ी आदि गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा क्षेत्र के किसानों का गन्ना मलकपुर चीनी मिल पर जाता है, हाल में ही प्रदेश सरकार के दबाव के चलते मिल ने 201 करोड़ रुपये भुगतान किया है, लेकिन अब भी वर्तमान सत्र का करोड़ों रुपये मिल पर बकाया है। कई बार हंगामा, प्रदर्शन करने के बावजूद भुगतान नहीं हो रहा है। किसान भुगतान न मिलने के कारण भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर ऊर्जा निगम की टीम लगातार गांव में चेकिंग अभियान चलाकर लोगों पर बिल जमा करने का दवाब बना रही है। आरोप लगाया कि कई बार टीम लोगों पर झूठी एफआईआर दर्ज कराने का दवाब बनाते हुए अवैध वसूली की जाती है। कई बार निगम के अफसरों से बकाया भुगतान न होने तक चेकिंग अभियान रोकने का अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि गांव में ऊर्जा निगम की टीम आती है तो उसे बंधक बना लिया जाएगा। उधर एसई रामबीर सिंह का कहना था कि वे किसानों की समस्या से रूबरू है, लेकिन जब व्यक्ति बाइकों में पेट्रोल, टीवी में केबल व डिश रिचार्ज व खाने-पीने पर खर्च कर रहा है, तो बिजली का बिल जमा करने में क्यों आनाकानी करता है। उन्होंने किसानों व आम उपभोक्ताओं से समय पर बकाया बिल जमा करने की अपील की। इस अवसर पर महिपाल, सतीश, सुमित, दीपक, आदिश, सोहन पाल, जगवीर, महावीर, हरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें