फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के बूथों पर नहीं दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में अनुसूचित जाति के बूथों पर मतदान को लेकर उत्साह कम दिखा। कई बूथ ऐसे हैं, जहां 50 फीसदी से भी कम मतदान हुआ। इनमें किरठल और सूप गांव के बूथ भी है। इसके अलावा धनौरा सिल्वर नगर गांव के एक बूथ पर 46.13, जबकि दूसरे गांव के बूथ पर सिर्फ 55.61 प्रतिशत वोट पड़े। खेकड़ा के दो बूथों पर भी 53 और 55 प्रतिशत वोट ही पड़े।
विज्ञापन

--------------------
80 प्रतिशत वाले दस से अधिक बूथ
बागपत। जिले के दस से अधिक बूथों पर 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। बागपत शहर के भाग संख्या 34 पर भी 80 फीसदी वोट पड़े। भाग संख्या 28 पर 78.36 प्रतिशत वोट पड़े। चौहल्ला, डोला, हिसावदा में मतदान 80 फीसदी से ऊपर हुआ। 70 फीसदी से ऊपर मतदान वाले बूथों की संख्या 25 से अधिक है। खेकड़ा के एक बूथ पर 74.80 फीसदी वोट पड़े। सिंगौली तगा के बूथ पर 82.77 फीसदी वोट पड़े।
--------------------
शहरी क्षेत्र में मतदाताओं की चाल धीमी
बागपत। देहात क्षेत्र में मतदाताओं की चाल तेज रही। जबकि शहरी क्षेत्र में मतदाताओं का प्रतिशत कम रहा। बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, टीकरी, छपरौली में मतदाता धीमी रफ्तार से चले, हालांकि बागपत कसबे में वोटरों ने कई बूथों पर 75 फीसदी से अधिक मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें