ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया
बड़ौत। वनस्थ्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ब्रेस्ट कैंसर पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को अपने आहार-व्यवहार के जरिए कैंसर जैसी बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए और बचाव की जानकारी दी गई।
सेमिनार का शुभारंभ स्कूल की प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। सेमिनार में प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन ने कहा कि वर्तमान में वातावरण पूरी तरह दूषित हो चुका है। ऐसे माहौल में आहार मेें सावधानी बरतकर कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज कैंसर असाध्य रोग नहीं रह गया है। जरूरी है कि इस रोग के लक्ष्य पहचान का समय से उपचार शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जहां तक ब्रेस्ट कैंसर की स्थिति है तो इस मामले में महिलाएं और युवतियां परिजनों के समय रोग को बताने में झिझकती हैं। उपचार मेें देरी से खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि आहार और व्यवहार में जरूरी सावधानियां बरतने से ऐसी बीमारियों से बचा जा सकता है। छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से कई अन्य जरूरी जानकारियां भी दी गईं। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूनम, उमा, सुनीता, विमल, अभिषेक, अंकित, रचित, मानसी, अंकिता शामिल रहे।